महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी अगर हिंदुओं की तरफ गलत नजर से देखेगा तो ये सरकार उन्हें छोड़ने वाली नहीं है. उन्होंने एक बार फिर पुरानी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि ’15 मिनट पुलिस हटाओ और फिर देखो’ ऐसा कहने पर हमारा जवाब तुरंत आना चाहिये था, अरे पंद्रह मिनट तो छोड़ो सिर्फ पांच मिनट पुलिस हटा कर देखो तुम्हे तुम्हारे पाकिस्तान में बैठे अब्बा के पास नहीं भेज दिया तो खुद को हिन्दू नहीं बोलेंगे.

नागपुर हिंदू संमेलन में नितेश राणे ने कहा, ”यह हिंदू राष्ट्र ही है, यहां 90% हिंदू ही रहते है. पाकिस्तान और बांग्लादेश इस्लामिक राष्ट्र है, यहां (भारत में) सेक्युलर नाम का कुछ है ही नहीं. बाबासाहेब आंबेडकर जी ने जो संविधान लिखा उसका जो पहला ड्राफ्ट लिखा उसमें सेकुलर नाम की कोई चीज ही नहीं थी, उल्लेख ही नहीं था. यह तो बाद में कांग्रेस वालों ने खुद को बचाने के लिये सेक्युलर शब्द डाला.”

इस देश में सर्वधर्म समभाव नहीं चलेगा- नितेश राणे

उन्होंने आगे कहा, ”इस देश में सर्वधर्म समभाव कुछ नहीं चलेगा. यहां हिंदू राष्ट्र में पहले हिंदुओं को ही देखा जायेगा, फिर बाकी लोगों को गिना जायेगा, यही भावना होनी चाहिये. यह गंगा जमुनी तहजीब वगैरह तुम लेके जाओ अपने पाकिस्तान में, यह तुम्हारे अब्बा का पाकिस्तान नहीं है.  यह हिंदुओं का राष्ट्र है. यहां सभी चीजें हिंदुओं के हिसाब से ही होगी. यहां सभी भाषा, त्यौहार और संस्कृति सभी हिंदुओं के हिसाब से ही होगी.”

हमें कहा जाता है कि ड्राय होली खेलो- नितेश राणे

महाराष्ट्र के मंत्री ने ये भी कहा कि अब कल-परसो होली का त्यौहार है. हमें ही कहा जाता है कि ड्राय होली खेलो, दिवाली में पटाखे मत फोड़ो. क्या हम आपको कहते हैं कि बकरी ईद ड्राय मनाओ. जो मेरी बातें मस्जिद में छिपकर बैठकर सुन रहे हैं, उन्हें मैं सलाह देना चाहता हूं कि होली और रंगपंचमी हमारे लोग मनायेंगे. आपको रमजान में तकलीफ ना हो इसलिये आप अपने नमाज की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव कर लो, थोड़ी समझदारी आप दिखाओगे तो पुलिस के डंडे का दर्शन का कोई सवाल ही नहीं होगा.

हिंदुओं के तरफ देखने वालों को घुसकर मारेंगे- नितेश राणे

उन्होंने आगे कहा, ”हमारी पुलिस के डंडे देखो कितने मजबूत हैं. यहां कुछ दिन पहले जब दंगा हुआ था तब पुलिस के डंडों का दर्शन हुआ था, कुछ कुछ लोगों को तो भगवान का भी दर्शन हुआ था. हिंदुओं के खिलाफ जो जो आयेगा उसे तो ऊपरवाले का ही दर्शन होगा. यह मोदीजी का हिंदू राष्ट्र है. देवेंद्र फडणवीस जी का महाराष्ट्र है. यहां कोई भी हिंदुओं के तरफ देखेगा तो हम सिर्फ घुसेंगे ही नहीं बल्कि घुसकर मारेंगे भी. इतनी बात समझ कर सारी चीजें करना.

मदरसे आतंकवादियों के अड्डे- नितेश राणे

नितेश राणे ने सवाल उठाते हुए कहा, ”मदरसे से पढ़-लिखकर कोई डॉक्टर-इंजीनियर बना है क्या? मदरसे आतंकवादियों के अड्डे हैं. मैं सीएम को मिल कर बोलने वाला हूं कि सब मदरसे बंद कर दो. हमें आतंकवादियों के अड्डे नहीं चाहिए. ये सब लफड़े हमें नहीं चाहिए. इन्हे अपने कार्यालयों में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी का फोटो नहीं लगाना है. इन्हें टीपू सुल्तान का फोटो लगाना है, उसे पता नहीं क्यों इज्जत देते हैं? वह फोटो थूकने के लायक भी नहीं है.

जब इन्हें पर्याय दिया जायेगा कि संविधान बड़ा या कुरान बड़ा तो ये बोलेंगे कि कुरान बड़ा है. हमारा इस्लाम बडा है, कभी संविधान का नाम भी नही लेंगे. 2047 तक इन्हें इस हिंदू राष्ट्र को गजवा ए हिंद के तहत मुस्लिम राष्ट्र बनाना है, इसलिये अलग अलग जिहाद करते हैं. कभी लव जिहाद, कभी लैंड जिहाद, कभी हलाल जिहाद.”

‘घर वापसी का भी कानून लाने की मांग करेंगे’

उन्होंने कहा, ”मैं मुख्यमंत्री से मांग करने वाला हूं, घर वापसी का भी एक कानून लेकर आओ, क्यों छोड़ना इन्हें, सब को वापिस लेकर आओ, जैसा सरसंघचालक जी ने कहां था, जो जो आना चाहते हैं, उन्हे लाना चाहिये. जब सब हिंदू मिलकर बाहर आ जायेंगे तब यह कीड़े मकोड़ों की तरह खत्म हो जायेंगे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights