लखनऊ। साइबर क्रिमिनल का जाल लगातार फैलता जा रहा है। आधुनिक सिटी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोजाना तीन चार मामले साइबर ठगी या साइबर क्रिमिनलों द्वारा पैसा हड़प लिए जाने के आ जाते हैं। लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साइबर क्राइम थानों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। यदि आप इस तरह की किसी घटना का शिकार हो जाते हैं तो आप सीधे मोबाइल नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यूपी पुलिस मुख्यालय की ओर से साइबर क्राइम थानों के मोबाइल नंबर जारी करते हुए कहा गया है कि अगर कोई E-Commerce कंपनी आपसे पैसे लेकर सामान deliver नहीं करती है, या साइबर क्रिमिनल द्वारा आपका पैसा हड़प लिया जाता है तो आप अपने क्षेत्र के साइबर क्राइम थाने या 1930 नंबर पर Refund के लिए शिकायत कर सकते हैं…
साइबर क्राइम थानों में नियुक्त प्रभारियों का विवरण और उनके मोबाइल नंबर
आगरा जोन
साइबर क्राइम थाना आगरा, संबंधित जनपद आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी 7839876645
साइबर क्राइम थाना अलीगढ़, संबंधित जनपद अलीगढ, एटा, हाथरस व कासगंज 7839876641
प्रयागराज जोन
साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, संबंधित जनपद प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी व प्रतापगढ 7839876652
साइबर क्राइम थाना चित्रकुट, संबंधित जनपद हमीरपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट 7839876642
बरेली जोन
साइबर क्राइम थाना बरेली, संबंधित जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत व शाहजहांपुर 7839876671
साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद, संबंधित जनपद मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर व संभल 7839876646
गोरखपुर जोन
साइबर क्राइम थाना गोरखपुर, संबंधित जनपद गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर व देवरिया 7839876674
साइबर क्राइम थाना बस्ती, संबंधित जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर 7839876672
साइबर क्राइम थाना देवीपाटन, संबंधित जनपद बहराईच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, देवीपाटन
कानपुर जोन
साइबर क्राइम थाना कानपुर, संबंधित जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरेया, कन्नौज, फतेहगढ़, इटावा 7839876675
साइबर क्राइम थाना झांसी, संबंधित जनपद झांसी, ललितपुर व जालोन 7839876648
लखनऊ जोन
साइबर क्राइम थाना अयोध्या, संबंधित जनपद अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी 7839876653
साइबर क्राइम थाना लखनऊ, संबंधित जनपद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी 7839876640
मेरठ जोन
साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धरगर, संबंधित जनपद बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ व गौतमबुद्धरगर 7839876650
साइबर क्राइम थाना सहारनपुर, संबंधित जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली 7839876635
बनारस जोन
साइबर क्राइम थाना आजमगढ़, संबंधित जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया 7839876629
साइबर क्राइम थाना मिर्जापुर, संबंधित थाना भदोही, मिर्जापुर व सोनभद्र 7839876627
साइबर क्राइम थाना वाराणसी, संबंधित जनपद वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली व जौनपुर 7839876647 (UP News)