यूपी में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर तेज होने लगा है, आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड के तेवर सख्त होंगे। 18 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 1-1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार है।

14 से 16 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।वही हिमाचल प्रदेश , जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने के आसार है।अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की स्थिति के मद्देनजर मछुआरों को भी समुद्र के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। 13 से 16 नवंबर तक विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights