उत्तर प्रदेश में गर्मी का तेज धीमी होती जा रही है और ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। बारिश भी अपनी राह बदल दी है, जिससे दिन में धूप निकल रही है और रात में ठंड लग रही है।

मौसम विभाग की माने तो आज से यानी 4 नवंबर से में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क व साफ रहने का अनुमान है। किसानों के सबसे अच्छी बात है कि अब बारिश नहीं होगी। जिससे खेतों में पड़े उनके आनाज सुरक्षित बच जाएंगे। पूर्वांचल और तराई के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छा सकता है।

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक Weather अपडेट

  • पश्चिमी यूपी के 8 जिलों — आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन और औरैया में आज बादलों की आवाजाही रहेगी।
  • लखनऊ में मौसम साफ रहेगा, दिन में हल्की धुंध दिखाई दे सकती है।
  • लखनऊ का अधिकतम तापमान: लगभग 31°C
  • लखनऊ का न्यूनतम तापमान: लगभग 18°C
  • मंगलवार और बुधवार को रात के तापमान में लगभग 2°C की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान करीब 4°C तक कम हो सकता है।
  • अधिकतम तापमान अगले 5 दिनों में लगभग स्थिर रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
  • नवंबर के दूसरे सप्ताह में रात के तापमान में 2–3°C की और गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।
  • 5 से 9 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

आज मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, रामपुर, बरेली सहित यूपी के अन्य जिलों में कोई बदलाव नहीं होगा।

बारिश से किसानों का नुकसान
मोंथा चक्रवात का असर देश के कई राज्यों में पड़ा। उसी के वजह से यूपी के कई जिलों में बेमौसम बारिश हुई, जिसकी वजह किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। दरअसल, खेत में फसल पड़े थे बारिश की वजह से पूरी फसल पानी में डूब गई थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights