मेरठ में यूपी पुलिस के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सिपाही ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है। शादी का वादा करके उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। लेकिन, जब उसने शादी करने के लिए कहा तो सिपाही ने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने इस मामला की शिकायत दर्ज कराई है। 

सिपाही ने करा लिया ट्रांसफर
जानकारी के अनुसार, आरोपी एक साल पहले ब्रह्मपुरी थाने में था, तब उसकी महिला से मुलाकात हुई थी। उस समय महिला के एक रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसी दौरान महिला और सिपाही की बातचीत शुरू हुई। महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। महिला ने एसएसपी मेरठ को शिकायत दी है और कहा है कि सिपाही ने उसे धोखा दिया और अब उससे दूर हो रहा है। शिकायत के बाद आरोपी सिपाही ने अपनी तैनाती बदलवा कर कंकरखेड़ा थाने में स्थानांतरण करा लिया और फिर सीओ दौराला के हमराह बने।

दो बच्चों की मां है महिला 
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद मेरठ पुलिस में हड़कंप मच गया है। जांच की जिम्मेदारी सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को दी गई है। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि इससे पहले भी इस मामले की जांच हो चुकी है, लेकिन तब महिला ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। इस बार आरोपी ने जांच में मदद के लिए एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है, जिसमें कथित तौर पर उसकी और महिला की बातचीत है। जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। आरोपी सिपाही फिलहाल छुट्टी पर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। महिला दो बच्चों की मां है और उसने यह गंभीर आरोप उस सिपाही पर लगाए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights