उमेश पाल हत्याकांड में फररार माफिया अतीक के बेटे असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी, लॉ एंड ऑर्डर, प्रशांत कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनकी टीम ने ‘एनकाउंटर’ कैसे किया। पुलिस का दावा है कि उन्होंने दोपहर साढ़े 12 बजे मिली सूचना के कार्रवाई की।
उन्होंने बताया, “गुरुवार करीब साढ़े बारह से एक के बीच में सूचना के आधार पर कुछ लोगों को इन्टरसेप्ट किया गया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए। बाद में इनकी मौत हो गई। इनकी पहचान असद अहमद, पुत्र अतीक अहमद और गुलाम, पुत्र मकसूदन के रूप में हुई।”
उन्होंने कहा, “ये यूपी पुलिस और एसटीएफ़ के लिए जरूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह, जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी, उसकी हत्या कर दी गई थी। 

यूपी पुलिस ने ट्वीट किया है, “उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज मे उमेश पाल व दो पुलिस कर्मियों की हत्या मे वांछित ₹5-5 लाख के पुरस्कार घोषित अपराधी मो. असद व मो. गुलाम से
@uppstf की जनपद झाँसी में हुई पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्यवाही के फलस्वरूप मृत्यु हो गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने यूपी एसटीएफ़ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस की टीम को बधाई देते हुए इसे एक ‘ऐतिहासिक’ कार्रवाई बताया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है, इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए।”

उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा, “एनकाउंटर की हम मांग कर रहे थे, लेकिन ये करना हमारे हाथ में नहीं था। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं और पुलिस विभाग का भी। पुलिस ने अपना फर्ज निभाया है। उन्होंने अच्छा न्याय किया है।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights