jh-one-dies-accident-es

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे का एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सवारियों से भरा ऑटो डंपर की टक्कर के बाद उसके अगले हिस्से में फंस गया, जिसे डंपर चालक डेढ़ किमी तक घसीटकर ले गया। ट्रक को रोकने के लिए लोग चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका। डेढ़ किलोमीटर दूर डंपर रोककर चालक थाने में घुस गया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। फैक्ट्री एरिया चौकी के पास कबरई मार्ग से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे थ्री-सीटर ऑटो में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में फंस गया और चालक के चिल्लाने की आवाज़ के बावजूद ट्रक चालक वाहन को रोके बिना करीब डेढ़ किमी तक उसे घसीटता ले गया।

लोगों ने बताया कि जैसे ही डंपर ने ऑटो को टक्कर मारी, सड़क पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में ऑटो सड़क पर कई जगह टूटकर बिखर गया। ऑटो में फंसा चालक दर्द से चीखता रहा, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=NavbharatTimes&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2006944064630088191&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fhamirpur%2Fdumper-truck-collided-with-an-auto-rickshaw-on-kanpur-sagar-highway-in-hamirpur-district%2Farticleshow%2F126298294.cms&sessionId=7c9a9c60490feacc2281e7f57478d81a707b2b43&siteScreenName=NavbharatTimes&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

ऑटो चालक की मौत, दो घायल

इस भयावह टक्कर में सुमेरपुर निवासी ऑटो चालक 21 वर्षीय अंकित कुशवाहा की ही मौत हो गई। अंकित परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। हादसे के समय ऑटो में बैठे इंगोहटा निवासी 23 वर्षीय रोहित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। 50 वर्षीय सीताराम निवासी बिलहड़ी, जो सड़क किनारे साइकिल से घर लौट रहे थे, ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोग तुरंत तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों की हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

भीड़ से बचने को डंपर चालक थाने में घुसा

गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक सीधे सुमेरपुर थाना परिसर के पास ट्रक खड़ा कर थाने में अंदर जा घुसा। मानो वह खुद को बचाने के लिए छिप रहा हो। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डंर को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और वाहन की फिटनेस, रफ्तार और ब्रेक फेल जैसी तकनीकी जांच की जाएगी। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि चालक शराब के नशे में था या नहीं इसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

ऑटो चालक की मौत से परिजनों में कोहराम

अंकित की मौत की खबर सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां बार-बार बेहोश हो रही है। वहीं, पिता ने प्रशासन से तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है और पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। फिलहाल मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights