प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में शिलांग-सिलचर कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया. यह उत्तर-पूर्वी भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा, जिससे मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

करीब 22860 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ये कॉरिडोर लगभग 166 किलोमीटर लंबा होगा. इस परियोजना के पूरा होने के बाद गुवाहाटी और सिलचर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. वर्तमान में यह दूरी तय करने में करीब 8.5 घंटे लगते हैं, लेकिन कॉरिडोर बनने के बाद यह समय घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा. इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है. इस पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights