उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र की बेहरमी से पिटाई कर दी. दरअसल, छात्र ने पढ़ने के लिए क्लासरूम में प्रिंसिपल की बजाय मैडम को बुला लिया, जिससे प्रिंसिपल भड़क गए और उन्होंने स्टूडेंट को डंडे से बेरहमी से पीट दिया. छात्र का कहना है कि मैडम अच्छा पढ़ाती हैं, इसलिए सभी बच्चों ने उन्हें बुलाया था, जबकि प्रिंसिपल अच्छा नहीं पढ़ाते. इसके अलावा उसन्आ रोप लगाया कि प्रिंसिपल कहते हैं कि तुम पढ़ लिखकर क्या करोगे, यादव हो मवेशियों को घास खिलाओ, किसानी करो, जिससे फायदा होगा. उन्होंने धमकी भी दी कि ज्यादा करोगे तो कार्रवाई कर देंगे. इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी.

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है, जहां लुकतारा गांव के रहने वाले पीड़ित बच्चे के परिवार ने बताया कि हमारा बेटा गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है. बीते दिन सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी. बच्चे ने स्कूल की क्लासरूम में प्रिंसिपल की बजाय मैडम को पढ़ाने के लिए बुला लिया, इसी वजह से प्रिंसिपल भड़क गए और पीट दिया. 

बच्चे ने आगे बताया कि प्रिंसिपल ने उन्हें कहा कि ‘यादव हो पढ़ लिखकर क्या करोगे, घर मे मवेशियों को घास खिलाओ, खेती किसानी करो तो फायदा मिलेगा.’ पीड़ित परिवार ने प्रिंसिपल के ऊपर कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा गांव वालों का कहना है कि स्कूल में प्रिंसिपल और एक महिला टीचर के बीच विवाद चल रहा है, जिससे शिक्षा प्रभावित हो रही है. गांव वालों ने दोनों को ही हटाने की मांग की है.

देहात कोतवाली के पुलिस ऑफिसर SO सीपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, गांव में जाकर जांच की गई है.स्कूल के बच्चों के पेरेंट्स को भी बुलाया गया है जहां दोनों पक्षों से बात की जा रही है. मामले में जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights