उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या में आज यानी रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे शुरू हो गया है। मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व शनिवार को शाम छह बजे तक करीब 1.5 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। 

कल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू 
मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या स्नान के लिए कल सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी है। इससे पूर्व, मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 1.03 करोड़ स्नानार्थियों ने जबकि एकादशी पर लगभग 85 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया था।

माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टर में बसाया
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टर में बसाया गया है। मेला क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय स्थापित किए गए हैं और 3500 से अधिक सफाईकर्मी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि छोटी अवधि का कल्पवास करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए माघ मेला में टेंट सिटी बसाई गई है जहां ध्यान और योग आदि की सुविधाएं मौजूद हैं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात 
पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात के मद्देनजर इस बार 42 अस्थायी पार्किंग हैं जिनमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि माघ मेला 2025-26 में कुल 12,100 फुट लंबे घाटों का निर्माण किया गया है जिनमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights