सहारनपुर। हिम्मत नगर मोहला समिति के तत्वाधान मे विनय विहार पार्क पर नववर्ष प्रतिपदा पर हवन यज्ञ पूजन कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रवासी द्वारा बी.जे.पी से नामित पार्षद शिव मंगल एवं निर्वाचित पार्षद राजकुमार शर्मा का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया! समिति के संरक्षक पंडित ओंकारनाथ मिश्रा एवं अशोक शर्मा द्वारा नामित पार्षद शिवमंगल एवं राजकुमार क़ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष मलखान सिंह द्वारा दोनों पार्षद को मेडल एवं फटका पहनाकर सम्मानित किया नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा एडवोकेट द्वारा नामित पार्षद शिवमंगल को “उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की” विकास पत्रिका भेट कर उनके राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की! वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहां शिव मंगल सदैव धार्मिक आस्था रखने वाले हैं श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष के रूप में इनका योगदान सदैव स्मरणीय है यह मृदु भाषी एवं जनता के बीच सदैव उपस्थित रहकर माहनगर एवं वार्ड के चौमुखी विकास में अपना योगदान देंगे वार्ड के निर्वाचित पार्षद राजकुमार शर्मा एवं नामित पार्षद शिवमंगल द्वारा सभी क्षेत्र वासियों एवं अतिथियों का हार्दिक आभर व्यक्त करते हुए कहा क्षेत्र के चहूमुखी विकास के लिए दोनों डबल इंजन की सरकार की तहत कार्य करेंगे!कार्यक्रम मै मुख्य रूप से ओंकारनाथ मिश्रा,मलखान सिंह, अशोक शर्मा,चाँदजी गोजा, नीरज शर्मा, प्रमोद शर्मा, रणधीर उपाध्याय, कालूराम उपाध्याय, देवेंद्र वत्स, मुकेश योगी, विनोद उपाध्याय, डा सुधीर कपिल,विशु , सचिन भारद्वाज, अंकित त्यागी,रणवीर शर्मा, आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights