बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों पर हुई छापेमारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि, ‘मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है मोदी सरकार।’
लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि, मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है मोदी सरकार। अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, सुहैल हाशमी के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड। न्यूज क्लिक से जुड़े हुए लोगों के घरों पर रेड जारी। फोन व लैपटॉप सीज किए गए। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कुचलना कायरता पूर्ण कार्यवाही है मोदी सरकार सच्चाई से डर रही है।’
वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस मामले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘केंद्र सरकार अधीन दिल्ली पुलिस द्वारा निष्पक्ष पत्रकारों के घर रेड करना तानाशाह के डर का परिचायक है।’
मोदी सरकार की सचाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है मोदी सरकार |
अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, सुहैल हाशमी के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड#NewsClick से जुड़े हुए लोगों के घरों पर रेड जारीफोन व लैपटॉप सीज किए गए
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कुचलना कायरता पूर्ण… pic.twitter.com/M8vGuQQVqc
— Lalu Yadav (@LaluYadavIND) October 3, 2023
वहीं एक अन्य ट्वीट में आरजेडी ने लिखा है कि, चैनल के मालिक की कमाई के बहाने पत्रकारों पर हमला? जातिगत, जनगणना की झुंझलाहट कहीं तो निकलेगी! किसी ने सच ही कहा था, “तानाशाह डरपोक होता है!”