प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) आज बिहार में कई जनसभाएं करेंगे। मोदी मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- Bihar Election Live Updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह गुरुवार को बिहार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे और विश्वास जताया कि मतदाता भाजपा-राजग की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे। मोदी ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित करके आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
- Bihar Election Live Updates : हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर पत्थराव
बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के टिकारी विधानसभा में बुधवार को प्रचार के लिए पहुंचे हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम-से) के प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया है, जिसमे उन्हें गंभीर रूप से चोट लगी है।
- Bihar Election Live Updates : राजद के 10 नेताओं पर गिरी गाज
राजद ने अनुशासनहीता और पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर विधायक फतेह बहादुर सिंह समेत दस लोगों छह वर्षो के लिए निष्काषित कर दिया है। मंडल ने बताया कि जिन दस लोगों को पार्टी से निष्काषित किया गया है, उनमें डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मोहम्मद सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, पूर्व विधायक मोहम्मद गुलाम जिलानी वासी, पूर्व विधायक मोहम्मद रियाजुल हक राजू, प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल, विरेन्द्र कुमार शर्मा,ई. प्रणव प्रकाश, प्रदेश महासचिव श्रीमती जिप्सा आनंद और राजीव रंजन उफर् पिंकू शामिल हैं।
- Bihar Election Live Updates : NDA और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा (Bihar Election 2025) के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस (Congress), दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारत (मार्क्सवादी) और मुकेश सहनी की वीआईपी (VIP)। इसके अलावा, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी ने घोषणा की है कि वह राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
