पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ युद्ध करने को भी तैयार है। युद्ध के लिए सैन्य तैयारियों के बीच भारत सरकार ने नागरिक स्तर पर भी युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि देशभर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, प्रैक्टिस और रिहर्सल की जाए। लोगों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाए। ऐसी मॉक ड्रिल अब से पहले साल 1971 में पाकिस्तान से युद्ध छिड़ने से पहले की गई थी।
इसके लिए आज गृह मंत्रालय में सभी मुख्य सचिवों की अहम बैठक हो रही है। MHA के नॉर्थ ब्लॉक में हो रही बैठक में सभी 244 सिविल डिफेंस जिलों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन मौजूद हैं। बैठक में पैरामिलिट्री फोर्सेस के बड़े अधिकारी और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होमगार्ड के महानिदेशक IPS विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद हैं। बैठक में मॉक ड्रिल, प्रैक्टिस और रिहर्सल की तैयारियां को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1919623282212667806&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Findia-pakistan-war-union-home-secretary-govind-mohan-meeting-with-chief-secretaries-and-heads-of-civil-defence-on-mock-drills-indian-army-pahalgam-terror-attack%2F1178728%2F&sessionId=60d3796ccc8636c6cbb42c48648ac6b76c152170&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
बैठक का उद्देश्य: कल होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारी और समन्वय को सुनिश्चित करना
बैठक के मेंबर्स: NDRF, सिविल डिफेंस DG फायर DG, एयर डिफेंस के अधिकारी, NDMA और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि।
फोकस एरिया: 244 सीमावर्ती और संवेदनशील जिले।
ड्रिल की नेचर: रॉकेट, मिसाइल और हवाई हमले जैसे आपातकालीन परिदृश्यों की तैयारी; सायरन और ब्लैकआउट की व्यवस्था को कैसे करना है
श्रीनगर में नाव पलटने को लेकर मॉक ड्रिल
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह मॉक ड्रिल हुई, जिसमें नाव पलटने पर क्या करें और कैसे जान बचाएं? यह सिखाय गया। SDRF जवान आरिफ हुसैन ने ड्रिल के बारे में बताया और कहा कि नाव पलटने को लेकर मॉक ड्रिल करने का आदेश मिला था। अफसर के सामने लोगों को ड्रिल करके सिखाया गया कि नाव पलटने पर रेस्क्यू कैसे होता है? लाइफ जैकेट कैसे इस्तेमाल करनी है और अपने साथ दूसरों की जान कैसे बचानी है?
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1919613402294436040&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Findia-pakistan-war-union-home-secretary-govind-mohan-meeting-with-chief-secretaries-and-heads-of-civil-defence-on-mock-drills-indian-army-pahalgam-terror-attack%2F1178728%2F&sessionId=60d3796ccc8636c6cbb42c48648ac6b76c152170&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तान से युद्ध की तैयारियों के बीच जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नाके पर चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के 2 मददगार दबोचे हैं। दोनों से एक पिस्टल, एक ग्रेनेड और 15 जिंदा कारतूस मिले हैं।
सोशल मीडिया पर कार्रवाई की डिटेल तलब
केंद्रीय ससदीय समिति ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। एक नोटिस जारी करके कहा गया है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफॉर्म देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। इससे देश में तनाव का माहौल बन सकता है और हिंसा भड़क सकती है। इसलिए इन्फॉर्मेशन ब्रॉडकास्ट और IT मिनिस्ट्री से कार्रवाई का ब्यौरा मांगा गया है, जो 8 मई का देना होगा।
