मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन तक एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान जहां 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी काफी गिरावट आई है। मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे पहुंच गया है। बारिश से तापमान गिरा है। कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। लेकिन इसके बाद भी उमस की चुभन लगातार लोगों केा परेशान करती रही। दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा गए। शाम के समय से हवा की रफ्तार तेज हुई तो उमस से लोगों को राहत मिली। रात में कई जगहों पर भीषण बारिश हुई है। मेरठ में बारिश के चलते कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। हापुड, मुरादाबाद, गढ, संभल इत्यादी जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। रात में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नोएडा में भी झमाझम बारिश हो रही है। रात से नोएडा में भी बादल छाए हुए हैं। एक दिन पहले नोएडा में चार साल में सर्वाधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 2019 के बाद अगस्त माह का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। तब 30 अगस्त को यह 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसी के साथ बारिश भी होगी।

मौसम के चलते हवा लगातार साफ बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एनसीआर के अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के आसपास रहा। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में होती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ऐसी रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights