मेरठ लोहिया नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। डेडबॉडी का चेहरा ईंटों से बुरी तरह कुचला गया है। कूंचने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही है। लाश के पास ही एक ठेला मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने में जुट गई है।
लोहिया नगर स्थित एक खाली प्लॉट में बने कमरे में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास खड़ा हुआ एक कबाड़ का तीन पहियों का ठेला भी मिला है मृतक की की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है और उसने पेंट और काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की हत्या ईटों से कुचलकर की गई है मृतक के चेहरे पर ईंटों से कुचलने के निशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं मृतक के पास खून भी पड़ा हुआ था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान करने में जुट गई।
जहां 30 वर्षीय युवक शव मिला है वह लोहिया नगर की आबादी के पास खाली प्लॉट है और उसमें एक कमरा बना हुआ है कमरे के अंदर ही मृतक पड़ा हुआ था मृतक के शव से प्रतीत हो रहा है कि उसकी एक से दो दिन पहले हत्या की गई है हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 8 घंटे के भीतर ये दूसरी हत्या है।
