मेरठ से बीते दिन एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक बाइक सवार शख्स एक मुस्लिम महिला को किस करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स की इस हरकत से महिला हैरान रह जाती है। हालांकि, सड़क चलते इस तरह की हरकत करने वाले इस मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि ‘गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं होगा।’
बीच सड़क पर किस करके भागा युवक
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर का है। यहां पर एक युवक ने बीच सड़क पर बुर्का पहनी एक महिला को किस करके निकल गया। इस दौरान, वहां पर एक बच्ची भी थी। बाइक सवार की यह शर्मनाक वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले आरोपी शख्स निकल जाता है।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Shabnazkhanam&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1926991058715423038&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Futtar-pradesh-meerut-crime-news-kissed-muslim-woman-police-arrested-man%2F1204083%2F&sessionId=7d8162fca955a3d90490b3eef5c3853683958c74&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के साथ दिखाई दे रही है। दो पुलिस वाले उसके हाथ पकड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ठीक से चल नहीं पा रहा है। साथ ही कान पकड़कर अपनी गलती मान रहा है। वह अपनी हरकत पर कहता है कि ‘सर, गलती हो गई, अब बिल्कुल भी नहीं होगी।’ वीडियो में वह अपना नाम सुहेल बता रहा है।
