मेरठ में एक मंदिर में मुर्गे के अवशेष फेंके जाने के बाद हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को साफ कराया. इस मामले में जानी थाना पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने नशे की हालत में ये हरकत की थी.  

पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक आलोक कुमार गश्त के दौरान जानी खुर्द गांव में स्थित बम्बा के पास शिव मंदिर पहुंचे, जहां परिसर में मुर्गे के दोनों बाजू और पंख पड़े मिले. जांच में सामने आया कि गांव के रहने वाले जावेद ने नशे में वे अवशेष मंदिर परिसर में डाल दिए थे. 

नशे की हालत में मंदिर में फेंके थे अवशेष

इस संबंध में जानी थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान जावेद (38) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद नशे का आदी है. 

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ़्तार कर कानूनी औपचारिकताओं के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया. पुलिस के जल्द कार्रवाई के चलते इलाके में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने े बच गया. 

पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई भी शख्स प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने या धार्मिक स्थलों को अपवित्र करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस ने लोगों को इस तरह की संवेदनशील घटनाओं से लोगों को सावधान रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि इस तरह का हरकतों से धार्मिक विवाद बढ़ता है जिससे जनधन की हानि होती है. पुलिस प्रशासन की ओर से भी इन घटनाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है.  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights