मेरठ में छेड़खानी कर रहे मनचलों को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद राइफल के बल पर उनको मुर्गा बनाया। उनकी पिटाई भी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। कुछ छात्राएं सोमवार को कोचिंग सेंटर जा रही थीं। छात्राओं के साथ अहमदनगर के बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं ने कोचिंग सेंटर संचालक को ये बता बताई। इसके बाद लोगों ने मिलकर मनचलों को पकड़ लिया। फिर बीच सड़क पिटाई कर राइफल के बल पर मुर्गा बनवाया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशन मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि राइफल लेकर मनचलों के साथ मारपीट ओर धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद जांच की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की सजा देने का किसी को इसका अधिकार नहीं है। अगर कोई घटना हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को देनी थी। पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई करती।