केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान मेरठ में सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कृषि मेले के उद्घाटन में पहुंचे। यहां समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर पलटवार किया।
केंद्रीय मंत्री ने जयंत चौधरी के बयान 10 साल में पश्चिम को क्या मिला, के जवाब में डॉक्टर बालियान ने कहा कि बीते 10 सालों में क्षेत्र का विकास किया है। बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है। तमाम हाईवे और एक्सप्रेस वे बने हैं।
पहले दिल्ली से मेरठ तक सड़कों का यह हाल था कि तीन घंटे में पहुंचते थे। अब मात्र 1 घंटे में पहुंच रहे हैं आगामी कुछ महीनो में ही रैपिडेक्स चलने से मात्र 45 मिनट में मेरठ दिल्ली के बीच का सफर तय होगा।
