मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली Bigg Boss फेम तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान या शो नहीं, बल्कि एक विवादित वीडियो है। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रतिबंधित कार्बाइड (पोटाश) गन चलाती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि हाल ही में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिले में इस तरह की गन चलाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। कारण यह बताया गया कि राज्यभर में अब तक 300 से ज्यादा बच्चों और युवाओं की आंखों की रोशनी इस गन से जा चुकी है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर के शिशुपाल सिंह कंषाना नामक व्यक्ति ने एएसपी अनु बेनीवाल से शिकायत दर्ज कराते हुए तान्या मित्तल के खिलाफ FIR की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तान्या ने सार्वजनिक रूप से प्रतिबंधात्मक आदेश की अवहेलना की है, जो एक गंभीर अपराध है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights