चिलकाना(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अबिनन्दन सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार मय पुलिस द्वारा साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की संघन चेकिंग की जा रही थी, तभी साईफन पुलिया की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल मोड़ कर दाहिनी ओर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया गया, लगभग 100 मीटर आगे जाकर अपने आप को घिरता देख बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल गिराकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का साथी जंगल व आम के घने बाग का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही है । घायल बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र जमशैद निवासी ग्राम टोडरपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है । अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल ,जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस ,एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, काला रंग, बिना नम्बर प्लेट),एकआधार कार्ड, एक मोबाइल फोन (सैमसंग कंपनी, काला रंग) व 3100 रूपये की नकदी बरामद हुई है । घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो थाना सरसावा पर पंजीकृत मोटरसाइकिल लूट में वांछित चल रहा था तथा थाना सरसावा से 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी भी है । अभियुक्त बिलाल उपरोक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में करीब 28 मुकदमें* पंजीकृत हैं । गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
