मुज़फ्फरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 29 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।
तबादला सूची में पुलिस लाइन, महिला थाना, साइबर थाना और विभिन्न थानों पर तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। आदेश के मुताबिक कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों पर भेजा गया है, जबकि कुछ को एक थाने से दूसरे थाने स्थानांतरित किया गया है।


एसएसपी ने कहा कि यह निर्णय कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने तथा जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
