मुजफ्फरनगर में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने खतौली के पलड़ी में जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया है कि पलड़ी निवासी सोहनलाल सैनी छह दिन पूर्व अपने घर पर चिनाई का कार्य कर रहा था। उसी समय पड़ोस के ही आधा दर्जन लोगों ने हाथों में लाठी डंडे व सरिये लेकर जान से मारने की नीयत से सोहनलाल के परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। कई लोग आज भी अस्पताल में में भर्ती है।

उन्होंने कहा है कि पीड़ित लोगों ने थाना खतौली में तहरीर दी थी, लेकिन खतौली पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर सिर्फ शांति भंग में आरोपियों पर कार्रवाई हुई है, जिसकी वजह से लोगों मे रोष है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने अगर इस मामले में सही और निष्पक्ष कार्रवाई नही की तो खतौली थाने पर ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एसपी सिटी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जतिन प्रजापति, सुमित सैनी, राकेश सैनी,नरेश सैनी,पूर्ण सैनी आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights