मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की 24 घंटे पहरेदारी हो रही है। सपा और बसपा कार्यकर्ता लगातार यहां पहरा दे रहे हैं।

सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक और बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के समर्थक कूकड़ा मंडी के स्ट्रांग रूम के बाहर लगातार पहरेदारी कर रहे हैं। दोनों प्रत्याशी भी बीच-बीच में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। यहां स्ट्रांग रूम में समस्त ईवीएम रखी गई हैं। सपा और बसपा ने कार्यकर्ताओं की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सपा-बसपा के जो लोग पहरेदारी पर बैठे हैं, उन लोगों ने प्रशासन से अनुमति ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights