मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति क्विंटल देने की मांग की। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अविलंब न होने पर उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी। मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। भैसाना शुगर मिल ने अभी तक पूर्ण भुगतान नहीं किया है, जबकि नया गन्ना सत्र शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट कम से कम 450 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए।

सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर किस सर्कुलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि किसानों पर किसी भी गन्ना प्रजाति की बुवाई के लिए दबाव न बनाया जाए।
बेसहारा गोवंश किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। इस समस्या का शासन प्रशासन स्थाई समाधान करें। अक्टूबर माह में सभी शुगर मिलों को संचालित किया जाए। इसके साथ ही शुगर मिल पर जाने वाले सभी मार्गों को बनाया जाए। किसानों ने कहा शुगर मिल चलाने से पहले गाने का मूल्य घोषित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मार्गों को ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है, इससे किसानों को गन्ना ढुलाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान धीर सिंह, राहुल कुमार, शाहिद, वीरेंद्र सोम, इस्लामुद्दीन, शेर राणा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights