मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 360 में से 331 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बुधवार को सिविल बार हॉल में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मतदान के लिए पात्र 360 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी की गई थी। सुबह से ही यहां अधिवक्ता कतार में लगे रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी बिजेंद्र प्रताप और चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि नियमानुसार शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। सौहार्दपूर्ण माहौल में कुल 331 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights