मुजफ्फरनगर में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र खतौली के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क किनारे खड़े टाटा मैजिक में उसी कंपनी के दूसरे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक चालक की गंभीर घायल होने पर मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेशनल हाईवे 58 पर सड़क यात्रा नियमों का उल्लंघन जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को एक अनियंत्रित टाटा मैजिक सड़क किनारे खड़े दूसरे टाटा मैजिक से टकरा गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में एक टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार 12 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल खतौली में भर्ती कराया। जहां से सभी लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोदीनगर से कार्तिक पुत्र महेश टाटा मैजिक में अपने रिश्तेदारों के साथ मुज़फ्फरनगर के बंजारा कालोनी के हनुमान चौक पर अपनी बुआ दुलारी की रस्म तेहरावी में जा रहे थे। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइपास के निकट टाटा मैजिक को खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। तभी राजस्थान के बागड़ बाबा के दर्शन कर लौट रहे सुखबीर मनफूल और उनके परिचितों और रिश्तेदारों की टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में टाटा मैजिक चालक प्रमोद शर्मा की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हादसे में संजय कुमार पुत्र रामानंद निवासी नसीरपुर, कौशल पत्नी महेंद्र, बबली पत्नी महेश, मुन्नी पत्नी कल्लू, निवासी मोदीनगर, सुनीता पत्नी सतवीर निवासी मोदीनगर, मुनीश पत्नी राजसिंह निवासी अंकित विहार, सतपाल पुत्र कृष्णलाल निवासी सुभाषनगर, अजय पुत्र चंद्रपाल निवासी नसीरपुर, सुखबीर पुत्र मनफूल निवासी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights