मुजफ्फरनगर में रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्‍वरूप के साथ शहर दौड़ पड़ा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन शामिल रहे। जीआइसी मैदान से जज्बा-9 दौड का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर नौजवानों और बूढों ने भी हर्ष और उल्लास के साथ हिस्सा लिया। दौड़ की समाप्ति पर विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए। दौड़ यूसीसी को समर्पित रही।

समर्पित युवा संगठन के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जज्बा दौड़ का आयोजन किया जाता है। रविवार सुबह भी जीआइसी मैदान से ज्जबा-9 दौड़ का आयोजन किया गया। यूसीसी को समर्पित इस दौड़ में शहर के बच्चों से लेकर युवा वर्ग और बुजुर्गों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।

सभी के उत्साहवर्धन के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उप्र. कपिल देव अग्रवाल भी दौड़े, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्‍वरूप, गौरव स्‍वरूप, भाजपा जिलाध्‍यक्ष विजय शुक्‍ला, समाजसेवी सत्‍यप्रकाश रेशु भी दौडे। यह दौड शहर के मुख्य मार्गो से होते दौड़ वापस जीआइसी मैदान में ही समाप्त हुई।

दौड़ समाप्ति के उपरांत जीआइसी मैदान में सजे मंच से देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित हुए। जीआइसी मैदान पर लगा राष्ट्रीयता का प्रतीक 131 फिट ऊंचा राष्ट्रध्वज फहराया गया। मंच से राष्ट्रीय एकता तथा भारत माता की जय और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत दूसरे नारे लगे तो मौजूद लोगों के दिल में देशभक्ति की भावना हिलौरे लेने लगी। जीआइसी मैदान के वातावरण में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा घुलता दिखाई दिया।

जज्बा-9 दौड़ में बालक-बालिकाओं सहित प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ हिस्सा लिया। दौड़ शहर के प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी। इस दौरान सड़क किनारे तथा मोड़ पर खड़े नागरिकों ने दौड़ रहे युवा तथा अन्य लोगों पर पुष्प वर्षा कर हौंसला अफजाही की। समर्पित युवा संगठन के संयोजक और सभासद अमित पटपटिया ने कहा कि दौड का उद़देश्‍य नगर वासियों सहित सभी लोगों में देश की एकता और प्‍यार का जज्‍बा भरना रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights