मुजफ्फरनगर। जनपद की हृदय स्थली शिव चौक स्थित तुलसीपार्क में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने की कामना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा और जो यह लोग कुचेष्टा कर रहे हैं वह खुद ही समाप्त हो जायेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए बजरंग दल पर बैन लगाए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा की वह लोग सीधे-सीधे बजरंगबली को अपमानित कर रहे है। ललित माहेश्वरी ने कहा कि एक विशेष वर्गों को खुश करने के लिए कांग्रेसमें अपनी कब्र खोद ली है।

‘उन्होंने कहा कि कलयुग के साक्षात देवता हनुमान जी है और उनकी उपासना बजरंग दल करता है। बजरंग दल पर बैन लगाने का जो आह्वान उन्होंने क्या है यही उनके सर्वनाश का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन सामूहिक हनुमान चालीसा किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दुर्ग उद्योग को बुद्धि आए ऐसी कामना की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही यह देश हिंदू राष्ट्र घोषित होगा और जो यह लोग जो ऐसी कुचेष्टा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights