मुजफ्फरनगर में बकरीद के त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं को साथ लेकर ईदगाह का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नगरपालिका स्वास्थ विभाग को ईदगाह और उसके आसपास विशेष अभियान चलाकर सफाई के निर्देश दिए। साथ ही मुस्लिम समाज से प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करने की भी अपील की।

गुरुवार को ईद उल अजहा के त्योहार को ध्यान में रखते हुए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सम्बंधित विभागों को साफ-सफाई‚ बिजली पानी की व्यवस्था व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए।

एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है, इसलिए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। उन्होंने कहा कि खुले में कुर्बानी करने से बचे। साथ ही अवशेष को सड़कों या नालियों में डालने के बजाए पालिका द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार ही अवशेषों का निष्पादन करें।

उन्होंने ईदगाह और उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान शहर काजी तनवीर आलम व मुस्लिम धर्मगुरु मुफ़्ती जुल्फिकार और चौकी इंचार्ज सहित नगरपालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। पालिका चेयर पर्सन मीनाक्षी स्वरूप में नगर पालिका ईओ को साथ लेकर ईदगाह और आसपास का निरीक्षण किया। उन्होंने ईदगाह में विशेष तौर से सफाई कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights