मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का 1 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेसियों ने जशन मनाया। शहर में पदयात्रा निकाल कर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं।

मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर पार्टी की आगामी रणनीति का खुलासा किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि गत वर्ष 7 सितंबर से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की थी। राहुल गांधी का यात्रा प्रारंभ करने का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की सुरक्षा करना था। उन्होंने बताया कि न हीं तो पार्लियामेंट में और न ही विधानसभा में विपक्षी नेताओं की बात सुनी जा रही है।

सभी संवैधानिक संस्थाओं पर परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से कब्जा कर लिया गया है और नई परंपरा डाली जा रही है। देश में सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। आम नागरिकों के अधिकार खतरे में पड़े हुए हैं। इन सब बातों को ध्यान में रख और लोगों का दुख दर्द जानने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 7 सितंबर को यात्रा का 1 वर्ष पूरा हो गया है।

इस सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में जिला मुख्यालय पर पदयात्रा निकालकर लोगों को संदेश देने का प्रयास किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष करती रहेगी। पदयात्रा के बाद कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोहम्मद तारिक कुरैशी, महफूज राणा, राकेश पुंडीर आदि मिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights