मुजफ्फरनगर में देर रात एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। देहात क्षेत्र में कच्चे मकान की छत बारिश के पानी से जर्जर हो गई। रविवार देर रात भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर अपने मायके में रह रही विवाहिता 28 वर्षीय दीपिका और उसकी मां सुमन पत्नी स्वर्गीय रामकेश गंभीर घायल हो गईं।

दोनों को घायल अवस्था में नगर के इवान हॉस्पिटल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दीपिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। दीपिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि उसकी मां सुमन का उपचार चल रहा है।

मृतक दीपिका का विवाह गांव छछरौली में हुआ था। पति से विवाद के चलते वह अपनी मां के घर पर ही रह रही थी। 2 दिन पहले मूसलाधार बारिश के चलते चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निर्धना में भी एक कच्ची छत गिर गई थी। सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights