मुजफ्फरनगर पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को विरोध का सामना करना पड़ा। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के विरोध में लोगों ने आपत्तिजनक नारे लगाए। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को डाक बंगले से बाहर निकाल दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने केंद्र में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद संजय निषाद केंद्र में मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए डाक बंगले में भीतर चले गए। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के राज में देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इसी दौरान फिशरमैन कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों ने संजय निषाद के विरोध में आपत्तिजनक नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मंत्री बनने के बाद संजय निषाद में कश्यप समाज के हितों की अनदेखी करनी शुरू कर दी।

कहा कि मछुआ समाज के लोगों के तालाबों पर माफिया कब्जा करो बैठे हैं। लेकिन प्रदेश में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद संजय निषाद इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे। आरोप लगाया कि मंत्री बनने के बाद संजय निषाद ने कश्यप समाज को अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण दिलाने के मामले में भी ढील बरती है। कहा कि निषाद पार्टी मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलाने की लड़ाई भूल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights