मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सरकारी स्कूल की टीचर ने अपने ही पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति से उसे मारता- पीटता है और अपने दूसरे दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता है। महिला ने खुद वीडियो बनाकर पूरी कहानी को बताया है। इसके साथ ही पुलिस से कार्रवाई करने के लिए गुहार भी लगाई है।
मुजफ्फरनगर जिले के सिविल कालोनी की रहने वाली रश्मि त्यागी एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मानसिक और शारीरिक शोषण करता है। इतना नहीं उसका पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के कहता है। अगर महिला नहीं मानती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है और गला दबा देता है। अब महिला अपने पति से तंग आ करके न्याय के लिए गुहार लगाई है।

पुलिस को दी गई प्रार्थना पत्र से पता चलता है कि महिला का पहले गाजियाबाद न्यायालय में तलाक हेतु वाद दायर किया था। तब न्यायालय ने महिला की बेटी के साथ पति को मासिक गुजारा भत्ता देने को कहा था। लेकिन बाद में दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया और महिला अपने पति के पास जा करके रहने लगी।

कुछ दिन तक दोनों के बीच सब कुछ सही से चला लेकिन बाद में फिर महिला के साथ उसका पति मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं महिला को दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए कहने लगा। अब एक बार फिर महिला अपने पति से छुटकारा पाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights