मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ कांड को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला भी कोर्ट में पेश होंगे। कोर्ट में अनुपालन आख्या पेश की जाएगी।

शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र को अन्य बच्चों से पिटवाए जाने के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की विस्तृत रिपोर्ट का अवलोकन किया था। इसके बाद टीम की ओर से दिए गए सुझाव को राज्य सरकार से प्रदेश के विद्यालयों में लागू करने के बारे में जानकारी ली थी। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि कोर्ट में काउंसलिंग टीम की एडवाइजरी की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें वह भी पेश होंगे।

खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई शुक्रवार को होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights