मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर से एक तमंचा, एक मोबाइल व दो अलग-अलग पतो के आधार कार्ड बरामद किये हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर चालान कर दिया है।
सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस में चेकिंग के दौरान थाने के हिस्ट्रीशीटर निसार उर्फ पिन्नू निवासी लद्दावाला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक मोबाइल व दो अलग-अलग पतो के आधार कार्ड बरामद किए है। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी दो अलग-अलग पतो पर आधार कार्ड बनवाकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार ने आरोपी का चालान कर दिया गया है। वह पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली व थाना सिविल लाइन में 13 अपराधिक मामले दर्ज है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 117 ए है।
