मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा रोड पर घर में घुसकर हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से महिला घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से पूछताछ की। महिला ने एक हमलावर का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पचैंडा रोड निवासी सुनीता शर्मा पत्नी राजेश शर्मा का आरोप है कि बुधवार देर रात वह अपने घर में मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उसके मकान में घुस आया। हमलावरों से कहासुनी होने पर एक आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी पुलिस को देकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में सीओ मंडी हेमंत कुमार ने पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक हमलावर को पहचान लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसके बेटे का कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। तभी से वह उसके परिवार से रंजिश रखता है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना कि घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights