नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित मारुति कंपनी के राधा गोविंद ऑटोमोबाइल शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग के कारण शोरूम में लगे एसी एक के बाद एक धमाके के साथ फटते रहे। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी में मौके पर पहुची और मशक्कत के बाद आग को काबू किया। मेरठ-सहारनपुर से भी दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।

मंगलवार को हाईवे स्थित राधा गोविंद ऑटोमोबाइल शोरूम के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसकी तपिश से कस्टमर के लिए बनाए गए ऑफिस में लगा एसी धमाके के साथ फट गया। उसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरूम में लगी आग से एसी एक के बाद एक फटने लगे। शोरूम में पीछे वर्कशॉप ने भी आग पकड़ ली। सूचना पर सीएफओ अनुराग कुमार दमकल की चार गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं आसपास के पेपर मिलों के फायर टैंकर को भी मौके पर बुला लिया गया। आग बुझाने के दौरान भी एसी तेज धमाका के साथ फटते रहे। आग पर काबू करने के लिए मेरठ व सहारनपुर से भी एक एक गाड़ी मौके पर बुलाई गई थी। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम से गाड़ियों को बाहर निकाल लिया गया था। आग में लाखों का नुकसान होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights