शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी दीपक सैनी मोहल्ले के रहने वाले अपने साथी शिवा व पीयूष केसाथ स्कूटी पर सवार होकर चरथावल मार्ग पर स्थित लकडसंधा में एक परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायल दीपक को मृत घोषित कर दिया। दोनों अन्य घायलों को उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights