मुजफ्फरनगर में अखबार की रद्दी से माडल बनाने वाले तुषार शर्मा का इंडिया प्राऊड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ है। तुषार ने अयोध्या के नवनिर्मित भगवान पुरुषोत्तम रामचंद्र के मंदिर माडल को अखबार से बनाकर लाइटों से जगमगा दिया था। जिसे बनाने में 8 हजार स्टिक और 4 माह का समय लगा है।
गांधी कालोनी निवासी तुषार के मंदिर माडल को पांच सितंबर को इंडिया प्राऊड बुक आफ रिकार्ड के लिए चुना गया था। संस्था की ओर से तुषार को बेस्ट क्रिएटिव आर्टिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें डाक के माध्यम से गोल्ड वुडेन मोमेंटो, मेडल व प्रशस्ति पत्र भेजा गया है। उनका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में भी पहले दर्ज हो चुका है। वह इससे पहले बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथ और स्वर्ण मंदिर के माडल बना चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73 वें जन्मदिन पर अखबार से उनका छायाचित्र बनाया था। वह अनेकों महापुरुषों के छायाचित्र बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह के माडल व छायाचित्र बनते रहेंगे।
तुषार का सपना है कि वह एक दिन अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं, एवं टॉप हंड्रेड रिकॉर्ड होल्डर एक्सीलेंट ऑन वर्ल्ड स्टेज 2022 में भी तुषार का नाम आ चुका है। तुषार 3 साल से अनेकों मॉडल बना चुका है। जैसे इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टेंपल , बद्रीनाथ धाम , केदारनाथ धाम, क्रिसमिस ट्री शिवलिंग आदि तुषार ने कई महापुरुषों के छायाचित्र भी बनाएं हैं।
