मुजफ़्फ़रनगर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के मीडिया प्रभारी पंडित सतीश कौशिक ने बताया कि रामपुर तिराहा पर जाहरवीर गोगा की माडी बहुत सालों से पुरानी व जीर्ण हालत में थी, जिसका संघठन ने नए रूप से जीर्णोद्धार करके मुख्य गेट पर गोगाजी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रदेश नियुक्ती प्रभारी सुबोध शर्मा ने यह भी बताया की नवीनतम प्रतिमा का अनावरण ब्राह्मण शिरोमणि राकेश शर्मा द्वारा किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने भी बताया कि इस धार्मिक कार्य को पूर्ण रूप से सफल करवाने में मुख्य रूप से पप्पू शर्मा, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, पंडित आत्माराम का योगदान रहा। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ आयोजकों का तहेदिल से अभिन्नदन किया। धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित सुबोध शर्मा, पंडित सतीश कौशिक, अमित शर्मा कूकड़ा, पंडित प्रहलाद शर्मा, पंडित शैलेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज कपिल व रामपुर के ग्रामीणों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights