मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम इलाके में शुक्रवार को एक स्कूल की इमारत को ढहाये जाने के दौरान खंभे का एक हिस्सा चॉल पर गिरने से चार लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम सात बजकर 25 मिनट पर जुहू तारा रोड पर मानेकजी कूपर स्कूल में हुई। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल की इमारत को ढहाये जाने के दौरान खंभे का एक हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया। घायल हुए चार लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल ले जाया गया। मनीष कुमार साहनी (24) नाम के एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।”

अधिकारी ने बताया कि कमलेशकुमार यादव (28) चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अधिकारी ने बताया कि अन्य दो घायलों की पहचान शामकुमार यादव (20) और कृष्णकुमार यादव (26) के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights