मुंबई में एक नाबालिग लड़के की हत्या करने के बाद उसके शरीर को पांच टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इस आरोप में एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिय है। पुलिस जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़का 33 वर्षीय अहमद शेख की पत्नी और भाभी के खिलाफ अक्सर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता था। जिससे शेख की पत्नी और भाभी हमेशा परेशान रहा करती थी।

नाबालिग को जब बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी उसकी अभद्र व्यवहार करने की हरकत जारी रही। इससे परेशान अहमद शेख ने उससे छुटकारा पाने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को शेख ने नाबालिग को उपनगरीय चेंबूर के म्हाडा इलाके में अपने अपाॅर्टमेंट में बुलाया, जहां उसने उस नाबालिग युवक पर  चाकू से हमला कर दिया।

बता दें कि पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब नाबालिग अवहाद लापता हो गया, इसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया। जल्द ही, पुलिस को शेख की संलिप्तता का संदेह हुआ, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। गहरी पूछताछ के बाद शेख  ने अपराध कबूल कर लिया। शेख ने शव को रसोई में छिपाकर रखा था। पुलिस ने रसोई से शव के बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights