मुंबई में शुक्रवार तड़के एक पार्किंंग में लगी भीषण आग पांच महिलाओं समेत 7 लोगों को लील गया। इस आग में 44 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

बीएमसी आपदा नियंत्रण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपनगरीय गोरेगांव में जय भवानी बिल्डिंग की पार्किंग में लगी आग ने लग गई। आग में अब तक पांच महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इस हादसे में 5 की हालत गंभीर है, 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

हादसे में 18 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान 4 कार और 30 दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के कड़े प्रयासों के बाद सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights