मुंबई के मलाड पश्चिम में बुधवार को एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसमें एक निवासी और एक अग्निशमनकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह 5:06 बजे लिंक रोड स्थित इनऑर्बिट मॉल के पास सात मंजिला भूमि क्लासिक में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग इमारत की छठी और सातवीं मंजिल पर स्थित कई बंद फ्लैटों तक फैल गई थी।

अधिकारी ने बताया कि कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में शुभम अगोटरिया (24) मामूली रूप से घायल हो गए।

अग्निशमन अभियान के दौरान मामूली चोट लगने के बाद एक वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी को जोगेश्वरी (पूर्व) स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि बोरीवली पूर्व के गोराई इलाके में दोपहर के आसपास एक रिहायशी इमारत में भी आग लग गई। उन्होंने कहा, ‘‘किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर अग्निशमन कार्य जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights