पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और सुरक्षा खतरे के बीच पाकिस्तान ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम और सैनिकों को सऊदी अरब भेजना शुरू कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब क्षेत्र में  ईरान और इजराइल के बीच युद्ध तेजी से फैल रहा है और कई देशों को हमलों का खतरा महसूस हो रहा है।

 

सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए कदम
रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान ने अपने उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम को सऊदी अरब में तैनात करने की तैयारी की है ताकि  मिसाइल हमलों से सुरक्षा की जा सके। ड्रोन हमलों को रोका जा सके व महत्वपूर्ण सैन्य और तेल प्रतिष्ठानों की रक्षा रक्षा की जा  सके।  सऊदी अरब पहले भी पाकिस्तान के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाता रहा है और दोनों देशों के बीच सैन्य साझेदारी काफी पुरानी है।पाकिस्तान की सेना पहले भी सऊदी अरब में प्रशिक्षण मिशन और सुरक्षा सहयोग के तहत तैनात रह चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान और इजराइल का युद्ध लंबा चला तो खाड़ी देशों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और  तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है
मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध का दायरा
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट पर है। कई देशों को आशंका है कि युद्ध खाड़ी देशों तक फैल सकता है। खास तौर पर  तेल प्रतिष्ठान, सैन्य अड्डे, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट संभावित हमलों के मुख्य लक्ष्य बन सकते हैं।  पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत सैन्य संबंध हैं। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सरकार पहले भी सऊदी अरब के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कह चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights