ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि होर्मुज स्ट्रेट को कैसे ईरान के चंगुल से आजाद किया जाए. ईरान ने इसकी नाकेबंदी कर रखी है. उसका कहना है कि उसने इस मुहाने को बंद तो नहीं किया है लेकिन स्पेशल कंडीशन लागू की हैं. इसका मतलब है कि इस समु्द्री इलाके से तेल लेकर जहाज नहीं निकल पा रहे हैं. जबकि इस रूट से दुनिया के 50 प्रतिशत कच्चे तेल का आवागमन होता है.
इस नाकेबंदी को खुलवाने के लिए अमेरिका ने नाटो और पश्चिमी देशों से मदद मांगी है लेकिन ब्रिटेन समेत उसके सहयोगी और नाटो देश अमेरिका की मांग के सामने झिझक रहे हैं. कुछ तो असमंजस की स्थिति में हैं तो कुछ दबे स्वर से ये कह रहे हैं कि ये युद्ध नाटो का नहीं है. ये अमेरिका और इजरायल का युद्ध है लिहाजा उनको इस मसले में नहीं घसीटा जाना चाहिए.
