भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3961हो गई है। यह आंकड़ा 2 जून सुबह 7 बजे का है। इस आंकड़े के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 360 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इनमें से केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनके अनुसार, केरल में 64, महाराष्ट्र में 18 और दिल्ली में 61 नए मामले सामने आए हैं। केरल में इस वक्त 1400 एक्टिव मामले है और महाराष्ट्र में इस समय 506 मरीज हैं।

कोरोना से देश में अबतक 28 मौतें हो चुकी हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2025 से 31 मई तक का है। 30 मई की सुबह तक सिर्फ 7 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई थी, यानी बीते 2 दिनों में मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। शुक्रवार को मिजोरम में भी पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights