यूपी के अलीगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां पर अब एक मामी भांजे की लव स्टोरी का मामला सामने आया है। मामी तीन बच्चों की मां है और कुछ दिनों बाद उसके बेटे की शादी होने वाली थी। लेकिन, शादी से पहले ही वो अपने भांजे के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि उसका भांजा उसे लेकर भाग गया।

पति ने दर्ज कराई शिकायत 
यह घटना पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बीसनपुर की है। गांव के रहने वाले फतेह सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी कुसमा, जो तीन बच्चों की मां है, अपने ही भांजे विक्रम सिंह के साथ चली गई है। फतेह सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और वहां से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसका भांजा विक्रम सिंह मिला और वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से पत्नी का कोई पता नहीं चल रहा है।

6 मार्च को होनी थी बेटे की शादी 
पति का यह भी आरोप है कि उनकी पत्नी मायके से करीब 10 लाख रुपये और सोने के जेवर लेकर आ रही थी। 6 मार्च को उनके बेटे की शादी होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। फतेह सिंह का कहना है कि जब वह विक्रम के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकाया और कहा कि कुसमा अब वापस नहीं आएगी। इसके बाद उन्होंने पाली मुकीमपुर थाने में विक्रम और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस जांच और उनकी तलाश कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights